शोभा यात्रा निकाल लगाए अवंतीबाई जिंदाबाद के नारे
फतेहपुर, मो. शमशाद । वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वाधान में समाज के लोगों ने शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए अवंतीबाई चौराहा पहुंची। जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अवंतीबाई के जीवन में वक्ताओं ने प्रकाश डाला। गुरूवार को वीरांगना अवंतीबाई के 168 वें बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष राम लोधी की अगुवाई में कार्यालय परिसर से शोभा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें भगवा वस्त्र धारण किए महिलाएं बड़ी संख्या में
![]() |
वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाज के लोग। |
शामिल रहीं। रास्ते भर समाज के लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई जिंदाबाद के नारे भी लगाये। शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए अवंतीबाई चौराहा पहुंची। जहां अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोधी समाज के लोगों ने अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और देश को हमेशा एकता एवं अखंडता की माला में पिरोने का काम करते रहने की बात कही। इस मौके पर सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट, पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी, शनि लोधी, सिंह लोधी, उदय लोधी, अरूण लोधी, करन लोधी, सुनील कुमार लोधी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment