फतेहपुर, मो. शमशाद । बिंदकी तहसील के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल भाजपा कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराते हुए तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर मारपीट के वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें लड़ाई झगड़ा चल रहा है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में कानपुर के एमएलसी अरुण पाठक के निजी सहयोगी भाजपा नेता अजीत सैनी रेवाड़ी बाजार से सामान लेकर शनिवार को बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के ही नितिन पुत्र मोहनलाल ने बाइक
![]() |
घायल भाजपा नेता अजीत सैनी। |
रुकवा कर धक्का दे दिया और कई लोग इकट्ठा होकर एक साथ मारपीट करने लगे। परिवार के साथ भी मारपीट किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अजीत सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में भर्ती कराया गया। घायल अजीत सैनी की मां सरिता ने थाना कल्यानपुर में तहरीर भी दी। थानाध्यक्ष कल्यानपुर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। उचित कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment