कानपुर, प्रदीप शर्मा - श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण की बैठक आज दिनांक 21 मार्च दिन शुक्रवार को भूपेश अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम सम्वत २०८२ अर्थात 30 मार्च 2025 दिन रविवार को भारतीय नव वर्ष गीता संदेश यात्रा निकालने पर चर्चा हुई और तय हुआ कि कानपुर दक्षिण में बारह स्थानों से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर दीप तिराहे पर एकत्र होगी उसके बाद भव्य शोभा यात्रा जे के मंदिर पाण्डु नगर जहां नव वर्ष सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया है।
अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया कि विश्व में सबसे प्राचीन वैज्ञानिक एवं प्रकृति से तादात्म्य रखने वाली भारतीय काल गणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही वैश्विक वनवर्ष का दिन है। शोभा यात्रा का उद्देश्य जन जन को गीता के विचारों से जोड़ना है और नित्य गीता स्वाध्याय से जोड़ना है। महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि नगर को पूर्व, पश्चिम,उत्तर, दक्षिण चार भागों में बांटा गया है और चारों भागों से संदेश यात्रा निकाली जाएगी तथा समापन जे के मंदिर में होगा। यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए विद्यालय से बच्चो की झांकी, वाहनों को सजाना यात्रा मार्ग व मंदिरों को झंडे, बैनर, पोस्टर आदि से सजाया जाएगा। बैठक में प्रमुखरूप से गीता संदेश यात्रा प्रभारी श्री अखिलेश शुक्ला, शुभम त्रिवेदी, विजेन्द्र मक्कड़, सुरेन्द्र गेरा, श्याम सुंदर नैतिक, राज नारायण द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार शर्मा, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा, सिमरन कौर, कृष्ण चोपड़ा, शिवा कांत पाण्डेय,विजय शुक्लाआदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment