स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
कार्यकर्ताओं में जोश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कांग्रेस ने एक बार फिर कुशल सिंह पटेल को चित्रकूट जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। लखनऊ से लौटने के बाद उन्होंने राजापुर पहुंचकर बाबा तुलसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व भगवान बजरंगबली के दर्शन किए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पहाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कामता प्रसाद द्विवेदी, वरिष्ठ नेता विनय सिंह चौहान सहित जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। करौंदी में न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, बोडी पोखरी में किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सिंह, भौंरी में बृजेंद्र सिंह, खोह में वीरेंद्र सिंह व पटेल तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस की एकजुटता का संदेश दिया। धनुष चौराहा में राकेश वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कामतानाथ मंदिर में दर्शन कर भगवान
![]() |
वल्लभ भाई पटेल का माल्यापण करते कुशल सिंह पटेल |
का आशीर्वाद लिया। फिर कैंप कार्यालय में सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडे, वरिष्ठ नेता गज्जू प्रसाद फौजी, किसान नेता तीरथ सिंह, विजय मणि त्रिपाठी सहित अन्य नेताओं ने पटेल को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी व कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व कृमल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आभार जताया। भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी रहेगी। इस मौके पर शिव गुलाम वर्मा, राकेश वर्मा, चुनबाद प्रसाद, महेंद्र सिंह पटेल, मेहंदी हसन, शिव शंकर खंगार, कुलदीप द्विवेदी, पंकज पांडे, मानवेंद्र सिंह पटेल समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment