मेडिकल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में भी लगाए गए स्टॉल
बांदा, के एस दुबे । रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की प्रदर्शनी समेत सभी थानों ने मंगलवार को पुलिस ने स्टॉल लगाकर लोगों को पुलिस सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कहा गया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। सूबे की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर राज्य में आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत पुलिस द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को पुलिस द्वारा दी जा रही सेवाओं व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज बांदा में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदर्शनी में साइबर थाना, मिशन शक्ति व एंटीरोमियों टीम, डायल यूपी-112, यातायात पुलिस, फायर सर्विस बांदा द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को शार्ट वीडियो तथा डिजिटल प्रेजेन्टेशन के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम, महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा
![]() |
थाने में स्टॉल लगाकर पुलिस सेवाओं की जानकारी देते पुलिस कर्मी। |
उनकी सुरक्षा सशक्तीकरण के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- 1098, 1076, 181, 1090, 102, 108, 1930 आदि सहित आपातकालीन सेवा के लिए डायल यूपी-112 के बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों में शार्ट वीडियो तथा डिजिटल प्रेजेन्टेशन के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम, महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा सशक्तीकरण के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों आदि के साथ पुलिस द्वारा दी जा रही सेवाओं, पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं आदि के बारें में लोगों को जानकारी दी गई।
No comments:
Post a Comment