बांदा, के एस दुबे । भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अतर्रा के मंडी परिषद में स्थित किसान भवन में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। होली मिलन के दौरान होली से संबंधित गीत भी गुंजायमान होते रहे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मंडी परिषद अतर्रा किसान भवन में किया। इस
![]() |
होली मिलन समारोह के दौरान मौजूद भाकियू पदाधिकारी |
दौरान भाकियू महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीता मिश्रा मंडल सचिव चुन्नू सिंह वरिष्ठ पदाधिकारी विपिन गुप्ता, जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी जिला महासचिव, जगप्रसाद फौजी, तहसील अध्यक्ष बबेरू, अशोक तिवारी तहसील अध्यक्ष नरैनी ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोखर, शैलेंद्र सिंह बिसंडा ब्लाक अध्यक्ष राममिलन कुशवाहा, सुमन, गुड़िया, रोहिणी गुप्ता, तुलसा, बलराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment