बैरिकों को चेक किया, बंदियों से की गई पूछतांछ
दो बंदियों की विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता नियुक्त
बांदा, के एस दुबे । अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीपाल सिंह ने शनिवार को मंडल कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरिकों को देखा और बंदियों से जानकारी हासिल की। पाकशाला का निरीक्षण करने के दोरान व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। सक्षम न्यायालय से जमानत के बावजूद जमानत धनराशि अदा न कर पाने वाले चार बंदियों के प्रार्थना पत्र लिए। दो बंदियों के मुकदमों की पैरवी के लिए दो अधिवक्ता नियुक्त किए गए।
![]() |
कारागार से निरीक्षण करने के बाद बाहर निकलते अपर जिला जज व अन्य। |
अपर जिला जज ने निरीक्षण के दौरान बैरक नंबर तीन व 4-ए, 4-बी का निरीक्षण किया ओर बंदियों के मुकदमो के बारे में जानकारी ली। बंदियों को अधिकार प्राप्त समिति के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि जो जिन बंदियों की जमानत सक्षम न्यायालय से हो चुकी है, लेकिन जमानत धनराशि अदा न कर पाने के चलते वह जेल में निरुद्ध हैं, उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति के आधार पर रिहाई अनुशंसा के लिए अधिकार प्रापत समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। चार बंदियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए। दो बंदियों को विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता नियुक्त किए गए। लीगल एंड डिफेंस अधिवक्ता प्राप्त बंदियों से उनके मुकदमों की प्रगति आख्या के बारे में मूलचंद्र कुशवाहा, विक्रांत सिंह व अनुराग तिवारी ने बंदियों को जानकारी दी। इसके बाद अपर जिला जज ने पाकशाला का निरीक्षण किया, वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इस दौरान जेलर राजेश कुमार मौर्या, उप जेलर निर्भय सिंह, दिनेश कुमार, राशिद अहमद डीईओ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment