वीएनएमपीएस में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ोत्सव समापन
हर्डल रेस, फ्राग रेस, प्लेट बैलेंसिंग, जिग-जैग रेस आदि का हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ोत्सव ‘स्पोर्टिका-2026’ का भव्य समापन उत्साह और उमंग के बीच हुआ। उप परिवहन आयुक्त (झांसी परिक्षेत्र) केडी सिंह व भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी के अंकित कुशवाहा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्ज्वलन और मार्च-पास्ट से हुई। विद्यालय के हेड ब्वाय सौरभ और हेड गर्ल अंशिका तुनयानी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पथ संचलन कर अतिथियों को सलामी दी। प्राइमरी वर्ग में बच्चों ने सांस्कृतिक
![]() |
| स्पोर्टिका के विजेता प्रतिभागी। |
कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। योगा ड्रिल और पीटी प्रदर्शन ने अनुशासन एवं शारीरिक सुदृढ़ता का संदेश दिया। विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित हर्डल रेस, फ्रॉग रेस, प्लेट बैलेंसिंग, जिग-जैग रेस, बन्नी स्पीड रेस, रिले रेस एवं स्पीड रेस में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के डायरेक्टर पूर्णाशीश रथ ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उप परिवहन आयुक्त ने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपें, बल्कि उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दें। समापन पर विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


No comments:
Post a Comment