शहर के खानकाह इंटर कॉलेज में टीकाकरण हुआ, मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा
बांदा, के एस दुबे । हज यात्रा 2026 में जाने वाले बाँदा व चित्रकूट के हज यात्रियों का प्रशिक्षण, मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एग्जामिनेशन एवं वैक्सीनेशन का टीकाकरण बांदा शहर के खानकाह इंटर कॉलेज में संपन्न कराया गया, मास्टर हज ट्रेनर हाजी आरिफ़ खान ने बताया कि जनपद में सभी हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा, 2 हज यात्री अनुपस्थित रहने की दिशा में मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एग्जामिनेशन एवं वैक्सीनेशन टीकाकरण का कार्य नहीं कराया गया, साथ ही हज यात्रियों को विदेश यात्रा, इबादत, स्वास्थ्य एवं
![]() |
| टीकाकरण के दौरान मौजूद मौलाना। |
सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां दी गयी, इस दौरान शहर काजी अक़ील मियां, मोली मुसर्रत हथोड़ा, कानपुर से आए हज एक्सपर्ट सै. मोहम्मद आकिब, मो. साकेब आलम, मौलाना सफीकुद्दीन कादरी, मौलाना हामिद रज़ा आदि ने हज उमराह के फराइज़, अरकान, व दीनी मसाइल, मदीना की हाज़री, लॉजिस्टिक आदि बयान किये, इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुमताज अली, हाजी अज़ीज़ उस समद, नसीम बेगम, सैयद खुर्शीद अनवर, मुसाब अहमद, आमिर मालिक, अरशद हुसैन, नासिर नेता, शब्बीर
![]() |
| टीकाकरण के दोरान मौजूद हज पर जाने वाले लोग। |
जुगनू, हाजी फसीउल्ला, बाबा फरीद, हाजी सईद अहमद, अजीज भाई, हाजी तारिक, इरशाद खान, वहीद नेता, सहित कमेटी के लोग, नामित टीकाकरण स्टॉफ मौजूद रहें, किसी भी समस्या के लिया 9919887150 से संपर्क किया जा सकता है।



No comments:
Post a Comment