जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तिंदवारा गांव से निकाली गई मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा
बांदा, के एस दुबे । मुख्य पर्यवेक्षक पुष्पेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस जिला जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा ग्राम पंचायत तिंदवारा सहित अनेक ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व मनरेगा मजदूरों ने भागदारी की। शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित तिंदवारा गांव में आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व कांग्रेस पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार मनरेगा जैसी योजना का नाम बदलकर गरीबों, मजदूरों, किसानों के अधिकारों का हनन करने का काम कर रही है ,लेकिन कांग्रेस उनके अधिकारों के
![]() |
| तिंदवारा गांव में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत निकाली गई रैली में शामिल कांग्रेस पर्यवेक्षक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष। |
लिए निरन्तर संघर्षरत रहेगी। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस शासन काल में मनरेगा जैसी योजना गरीब तबके के चतुर्मुखी उत्थान के लिए लाई गई थी, लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा उसका नाम परिवर्तित करने के साथ ही गरीब मजदूरों के अधिकारों का हनन किया गया है। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर मनरेगा की जगह की गई जी राम जी जैसी योजना लागू किए जाने पर उससे होने वाली हानियां बताकर जागरूक किाय गया। कार्यक्रम के अंत में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पदयात्रा का समापन किया। इस अवसर पर रमेश चन्द्र कोरी, भगवानदीन गर्ग, सीमा खान, सुमन शुक्ला, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, बल्देव वर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, कालीचरण साहू, अम्बिका प्रसाद खेंगर, सन्तोष कुमार द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा, जयकरन सिंह राजपूत, रज्जाक भाई, अरविन्द द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, अशोक आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment