बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार रात को कोतवाली पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि कोतवाली नगर क्षेत्र कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले साकिब पुत्र अनीष द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि 9 फरवरी की देर रात्रि को अज्ञात चोर उसका ई-रिक्शा घर के सामने से चोरी कर ले गए है। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने अभियोग
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में रिक्शा चोर। |
पंजीकृत करते हुए बीती रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों नौसाद पुत्र पप्पू निवासी खाईपार हाल पता काशीराम कालोनी एवं सुघर सिंह पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बसहरी थाना मटौंध को कनवारा बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि बीती सात फरवरी को कांशीराम कॉलोनी के पास से ई-रिक्शा चुराया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में दारा सिंह चौकी प्रभारी मर्दन नाका, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, आरक्षी महेन्द्र कुमार एवं अखिलेश कुमार चौहान शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment