कानपुर, प्रदीप शर्मा - विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र, कानपुर द्वारा डॉ अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फ़ॉर दिवांगजन अवधपुरी में एरोमा एवं इससे संबंधित उद्योग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संकाय के डीन डॉ ओमहरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से परिचय करवाया। इस अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर के इन्क्यूबेशन प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को नवाचार व स्टार्टअप आदि के बारे में बताया व महेश शर्मा ने उद्यमिता व इसकी आवश्यकता के बारे में बताया।
विस्तार इकाई,सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र, कानपुर के प्रभारी डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने सुगन्ध व सुगंधित तेलों के बारे में तथा इससे संबंधित उद्योगों के बारे में चर्चा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से करने के साथ सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई। उन्होंने अगले सप्ताह आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मैनेजमेंट ऑफ एरोमा इंडस्ट्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी बतलाया। कार्यक्रम में रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्रा ने सभी को धन्यवाद दिया व कार्यक्रम का संचालन डॉ ओमहरी ने किया।


No comments:
Post a Comment