बामदेवेश्वर पर्वत पर रोशनी के साथ ही सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त करें, कतार में जाएंगे श्रद्धालु - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 13, 2026

बामदेवेश्वर पर्वत पर रोशनी के साथ ही सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त करें, कतार में जाएंगे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को अपर एएसपी समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बांदा, के एस दुबे । महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के बामदेवेश्वर पर्वत में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के अलावा अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सीओ सिटी मेविस टॉक, सीओ यातायात प्रतिज्ञा समेत अन्य अधिकारियों ने भी बामेदेवश्वर पर्वत में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि महाशिवरात्रि के पूर्व पर्वत पर रोशनी व्यवस्था, सीसीटीवी आदि दुरुस्त कर लें। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बैरिकेडिंग बनाई जाए। मालूम हो कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है। शुक्रवार को एएसपी, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला आदि अधिकारियों ने बामदेवेश्वर पर्व पर स्थित शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया । इस दौरान मन्दिर परिसर में साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी कैमरा, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की पृथक कतार, अग्निशमन उपकरण, तथा आपातकालीन निकास मार्गों का आदि

बामदेवेश्वर पर्वत पर स्थित शिव मंदिर का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी व अन्य अधिकारी।

व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जायजा लेकर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के साथ ही मन्दिर आने व जाने हेतु मार्ग निर्धारण करने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया जिससे कि श्रद्धालुओं के दर्शन करने एवं आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो । तत्पश्चात थाना कोतवाली नगर में सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में मीटिंग कर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर क्षेत्र के सभी मन्दिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए । मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए । इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी आदि के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारी सतर्कता, अनुशासन एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने आदि के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिए गए । साथ ही आमजन से अपील की गई कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages