महारानी अहिल्याबाई होलकर की 299 बी जयंती मनाई गई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 1, 2024

महारानी अहिल्याबाई होलकर की 299 बी जयंती मनाई गई

रिपोर्ट देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर, बृजेंद्र सिंह भोजला ,जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री , प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य अतिथि व जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा के संचालन में मालवा साम्राज्य की मराठा राजमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 299 बी जयंती पर एक संगोष्ठी की गई, सर्वप्रथम महारानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर सभी अतिथियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया, जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा ने संचालन करते हुए अहिल्या बाई होलकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने कभी भी किसी को मृत्यु दंड नहीं दिया, इतना ही नहीं उन्होंने कैदियों को शपथ लेकर उन्हें छोड़ने का काम भी किया, अहिल्याबाई एक मिसाल है जो हमें कुछ ना कुछ सिखा सकती हैं वह एक ऐसी रानी थी जिन्होंने सत्ता का लाभ नहीं बल्कि समृद्धि को चुना 


मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपने उद्बोधन में कहा की अहिल्याबाई होल्कर का नाम सुनकर शायद आपको देश के कई कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज के बारे में याद आता हो लेकिन यकीन मानिए उनकी शख्सियत और ख्याति सिर्फ इतनी ही नहीं है अहिल्याबाई होलकर मध्य प्रदेश के महेश्वर की कार्यकर्ता थी और होलकर साम्राज्य का एक अहम हिस्सा रही 

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है इस देश में कई लड़ाइयां हुई है कई शासको का राज देखा है लेकिन यह देश सिर्फ राजाओं से नहीं बल्कि रानियां से भी फेमस रहा भारत की रानियां महारानियां और मलिकाएं सिर्फ सौंदर्य और प्रतिभा के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि उनके सैन्य शक्ति सामाजिक कार्य और कई करण से वहफेमस रही हैं कार्यक्रम में विश्व प्रताप सिंह यादव जिला अध्यक्ष युवा जनसभा, मोहर सिंह राठौड़, विजय प्रताप सिंह बच्चा, जितेंद्र पाल सिंह जीतू बमरौली, जिला उपाध्यक्ष, महीपत झा एडवोकेट, सौरभ वर्मा, शोएब मकरानी सर्वेश सिंह जिला सचिव, रमाकांत पटेल ब्लॉक अध्यक्ष मऊरानीपुर, संजय वाल्मीकि, अरविंद पटेल, मुन्ना पाल रानीपुर, भगवान सिंह दांगी, भानु प्रताप , प्रवीण यादव, रोहित सिंह परिहार, आलोक निरंजन, उमेश पाल, राकेश पाल, आदि उपस्थित रहे, संगोष्ठी का सफल संचालन समाजवादी पार्टी जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages