जिला जज आदि ने जेल का निरीक्षण कर जाने कैदियों के हाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 29, 2024

जिला जज आदि ने जेल का निरीक्षण कर जाने कैदियों के हाल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला जज विकास कुमार प्रथम, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीजेएम राजेंद्र प्रसाद भारती, सचिव/अपर जिला जज विधिक सेवा प्राधिकरण नीलू मेनवाल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी। शनिवार को जिला जज व अधिकारियों ने महिला बैरक में बन्द महिला कैदियों, चिकित्सालय व पाकशाला,  हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर दो का निरीक्षण किया। जिला जज व जिलाधिकारी ने महिला बैरक देखकर महिला कैदियों से खानपान व समस्याओं की जानकारी ली। बैरक में महिलाओं के पठन-पाठन को देखा। कुछ महिलाओं ने बैरक में लगे स्मार्ट बोर्ड पर नाम भी लिखवाया। अस्पताल

 जेल का निरीक्षण करते जिला जज आदि।

वार्ड का निरीक्षण कर कैदियों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिये कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। हाई सिक्योरिटी में कैदियों से समस्या पूंछी। पाकशाला का निरीक्षण कर मेन्यू के हिसाब से भोजन बनते पाया। जिला जज व जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से कहा कि कैदियों को भोजन, नाश्ता प्रतिदिन मेन्यू अनुसार दिया जाये। कोई अव्यवस्था नहीं होना चाहिए। भजन-कीर्तन करने वाले कुछ कैदियों से जानकारी ली। कहा कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग कर रहे हैं। निरीक्षण दौरान जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages