दुर्गा नवमी पर थाना प्रभारी ने कराया कन्या भोज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 11, 2024

दुर्गा नवमी पर थाना प्रभारी ने कराया कन्या भोज

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मिशन शक्ति अभियान के तहत दुर्गा नवमी के मौके पर पहाडी थाना प्रभारी रीता सिंह ने कन्या भोज का आयोजन किया। शुक्रवार को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण व बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह

 कन्या भोज कराती थाना प्रभारी रीता सिंह।

के निर्देश पर जिले में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति सीओ राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्रीमती रीता सिंह ने थाना पहाड़ी में पुलिस कर्मियों के साथ दुर्गा नवमी पर कन्या भोज का आयोजन किया। इस दौरान कन्याओं को खीर-पूड़ी खिलाकर कन्या पूजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण बाबत जागरूक किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages