चिल्ला रोड स्थित श्रीनाथ बिहार रोड में आयोजित हो रही श्रीराम कथा का तीसरा दिन
बांदा, के एस दुबे । चिल्ला रोड श्री नाथ विहार रोड में श्रीराम कथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्रीराम के जन्म होते ही पंडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक राजन महाराज ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और
![]() |
श्रीराम कथा का बखान करते कथावाचक राजन महाराज |
भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा-सदा के लिए अमर है। अनिता शास्त्री ने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को
![]() |
मौजूद श्रोतागण |
भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। इस अवसर पर ,भाजपा नेता अजीत गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह आशीष कमलेश अमित उपेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, प्रीति गुप्ता,मोना गुप्ता, सुनील श्रीचंद गुप्ता पुरूषोत्तम गुप्ता अशोक गुप्ता दयाराम निषाद, दिनेश निरंजन, राजेश सिंह राज शिवम सिंह अजय ओमर, पुष्पेन्द्र सिंह अजय गुप्ता अंकित गुप्ता सूरज अंशू आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment