प्रेस वार्ता में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य
सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से की बात
बांदा, के एस दुबे । पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने गुरुवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए सूबे की सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि वर्तमान में सूबे की स्थिति बदहाल है। बवजूद इसके सरकार अपनी पीठ खुदहही थपथपा रही है। आंकड़ों की बाजीगरी कर सच छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में लगभग सरकारी पर्चे लीक हुए हैं। कई ऐसी परीक्षाएं हुई हैं, जिनके परिणाम आज तक सरकार घोषित नहीं कर सकी है। पिछले कई सालों से यह सरकार नई शिक्षक भर्ती भी नहीं हो पाई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। कहा कि सात दिसंबर 2024 से नरेगा मजदूरों की 100 करोड़ से अधिक की मजदूरी बकाया है। होली बीत गई, ईद आने वाली है और इस संवेदनहीन
![]() |
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य |
सरकार में मजदूरों को कोई भी त्यौहार मनाने का हक नहीं है। कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इन्वेस्ट यूपी के कर्णधार आईएएस अभिषेक प्रकाश कमिशनखोरी में पकड़े गये। सच यह है कि पूरे प्रदेश का कोई ऐसा विभाग नहीं जहां बिना घूसखोरी कमिशनखोरी के काम हो रहा हो। कुम्भ से कोरोना तक, रामपथ से ईन्वेस्ट यूपी तक चारों ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। आए दिन सोशल मीडिया पर धंसती हुई सड़कों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इंसान तो इंसान इनकी सरकार ने प्रभु श्रीराम से बेइमानी करने से नहीं चूके। बहराइच में दंगों के समय प्रशासन और पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। संम्भल का मामला हो या कुशीनगर में बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किये मस्जिद को गिरा देने का मामला रहा हो या फिर मथुरा में विवाद पैदा करने का मामला रहा हो। यह सरकार सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर वोट की राजनीति करना चाहती है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री को यह बताना होगा कि कैसे यह प्रदेश अपराध प्रदेश में तब्दील हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, चित्रकूट कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, बांदा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, बी. लाल, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment