जेडीयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री संबोधित ज्ञापन आयुक्त को सौंपा
बांदा, के एस दुबे । जनता दल यूनाइटेड से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने केंद्रीय शिक्षा व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में एक समान शिक्षा व्यवस्था के लिए सुझाव और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की। कहा कि संपूर्ण देश में लागू शिक्षा नीति बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।
![]() |
मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपतीं जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष। |
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि एक समान शिक्षा का प्राविधान लागू किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जो प्रमुख बदलाव और सुधार प्रस्तावित किए गए हैं, उन्हें पूरे देश में सुदृढ़ तरीके से लागू किया जाना चाहिए। वन नेशन, वन एजुकेशन नीति लागू करने से हर राज्य में समान पाठ्यक्रम, समान शिक्षा प्रणाली और समान अवसर मिलेंगे। सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह जरूरी है कि सरकारी शिक्षकों समस्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों का दाखिला सिर्फ सरकारी स्कूलों में कराया जाए। बुंदेलखंड क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों की स्थिति अत्यधिक जर्जर है। इन विद्यालयों को सुधारने के लिए एक विशेष पैकेज की आवश्यकता है, जिसमें भवन निर्माण, अध्यापकों की नियुक्ति, शिक्षा सामग्री, और बुनियादी सुविधाओं का समावेश हो। इसके अलावा अन्य मुद्दे भी पत्र में शामिल हैं।
Sir Bukseller private school ki dhandhli ko roka jaye
ReplyDeleteAgar mere pass panch book April me leta hu aur teen book may me leta hu to mujhe book dene se mana kar dete hai kahte hai ki all book and copy ek hi bar me milega aur book kisi aur Bukseller k pas nahi hoti aise me garib to apne bachche ka bhavishya bana hi nahi payega yah aap hi tay kare
Mai sent neroli kalu kuwan banda ka ek lachar pita apni awaj aap tak pahucha raha hun
Thank you🙏
आपकी बात जायज है, इस विषय पर सुधार आवश्यक है
Delete