कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
852 बूथों पर मनेगा स्थापना दिवस
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के पर भाजपा चित्रकूट की बैठक जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अनिल यादव मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जिसमे पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में कार्यक्रम संयोजक आनंद पटेल ने सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि इस अवधि में सरकार ने विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को एक नई दिशा दी है। जिला प्रभारी अनिल यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम होगा। 7 अप्रैल को जिले के सभी 852 बूथों पर स्थापना दिवस समारोह होगा। 8 व 9 अप्रैल को विधानसभा वार सक्रिय सदस्य सम्मेलन होगा, जबकि 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान में लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। साथ ही, युवा मोर्चा बाइक रैली निकालेगी व महिला मोर्चा महिला संपर्क अभियान का संचालन करेगा।
![]() |
बैठक में भाजपाई |
बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों की सफलता को संयोजकों व सह-संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। मंडल स्तर पर कार्यों का विभाजन पूरा हो चुका है और सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और ऊर्जा के साथ निभाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश खरे, राजेश जायसवाल, आनंद पटेल, राजीव त्रिपाठी, आलोक पांडेय, अश्विनी अवस्थी अन्य मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, हरिओम करवरिया, ब्रजेश पांडे, अंजू बर्मा, विपुल प्रताप सिंह, मनोज तिवारी, प्रेमलाल वाल्मीकि, विकास मिश्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। भाजपा मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने जानकारी दी कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जोश के साथ कार्य करेंगे।
No comments:
Post a Comment