फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के जीटी रोड स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता प्रबंधक नितीश कुमार एवं पूजा कुमारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक नितीश, पूजा के अलावा प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
![]() |
पुरस्कार के साथ छात्र-छात्राएं एवं पीछे खड़ा विद्यालय प्रबंध तंत्र। |
विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षाफल वितरण किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के साथ-साथ शत-प्रतिशत उपस्थिति के पुरस्कार वितरण किए। विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। छात्राओं में बेस्ट कम्युनिकेटर गर्ल्स और ब्वाय अच्छे संचारक जेवियर्स पीटी उषा जेवियर्स स्वरांजलि गर्ल्स और ब्वाय जेवियर पिकासो गर्ल्स और ब्वाय जेवियर रमन पुरस्कार गर्ल्स और ब्वाय जेवियर्स बिरजू महाराज पुरस्कार गर्ल्स और ब्वाय जेवियर सोनल मानसिंह गर्ल्स पुरस्कार प्रदान किया गया। संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर विनीता सिंह ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर मनोरंजन प्रसाद, विनीता सिंह, शालिनी अग्रहरि, अविनाश मौर्य के साथ समस्त शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
No comments:
Post a Comment