चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की ’सेवा, सुरक्षा व सुशासन‘ नीति के आठ वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय में पुलिस विभाग के मिशन शक्ति, यूपी 112, महिला पीआरवी, अग्निशमन टीम द्वारा निकाली गई सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों एवं कल्याणकारी परियोजनाओं से सम्बन्धित जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरुकता रैली में सर्वप्रथम मिशन शक्ति अभियान के क्रम में कार व स्कूटी पर महिला आरक्षियों ने महिलाओं व बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराध के सम्बन्ध में जागरुकता का संदेश दिया। साथ ही डायल 112 की पुलिस टीम ने आपातकालीन समय पर पुलिस की मदद के लिए डायल 112 का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसके अलावा जनता के बीच जाकर पुलिस द्वारा उनके सहयोग के लिए चलाये जा रहे ’ऑपरेशन कन्विक्शन’ की जानकारी दी। बताया कि इसमें पुलिस द्वारा चिन्हित
अभियोगों में प्रभावी पैरवी कराकर अपराधियों को सजा दिलाई जाती है। इसी प्रकार ’ऑपरेशन दृष्टि’ के माध्यम से जनपद के समस्त थानों के चैराहों, बाजारों एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरें लगाये गये है, जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलगी। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर पुलिस टीम ने बचाव के लिए निरन्तर कार्यशालाएं व जागरुकता अभियान चलाकर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 के सम्बन्ध जानकारी दी गयी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, क्षेत्राधिकारी फहद अली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment